बाल स्मूथ और सिल्की हो इसके लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं साथ ही, कई सारे हेयर केयर रूटीन भी फॉलो करती हैं। लेकिन, इसके बाद भी कई परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता है। वहीं, अगर आप चाहती हैं कि बाल स्मूथ और सिल्की हो तो आप इन आर्टिकल में बताए गए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल अगर आप नहाने के बाद करती हैं तो आपके बाल स्मूथ और सिल्की हो सकते हैं।
बालों को स्मूथ और सिल्की बनाने के लिए इन चीजों को करें अप्लाई
इस आर्टिकल में आपको कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप नहाने के बाद बालों पर अप्लाई करती हैं तो, आपके बाल स्मूथ और सिल्की हो सकते हैं।
नारियल तेल में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण बालों को हेल्दी साथ ही, इनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए उपयोगी है। इसी के साथ नारियल तेल बालों को पोषण देने का काम भी करता है और इस तरह बालों से जुड़ी समस्या भी कम होती है। इसी के साथ नारियल तेल अप्लाई करने से बालों को नेचुरल चमक और साथ रुसी की समस्या भी कम होती है।
इस तरह करें इस्तेमाल
नहाने के बाद बालों को सूखा लें।
इसके बाद बालों पर थोडा-सा नारियल तेल अप्लाई करें
इसके बाद कंघी की मदद से बालों को सीधा कर लें।